Sehore: सीहोर से 39 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के लिए रवाना

13 sehore photo 08

Sehore News: सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को सीहोर नगर के 39 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस पावन यात्रा पर जा रहे वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं की विदाई के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। यह सभी श्रद्धालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद 18 जून को वापस सीहोर लौटेंगे।
श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत पवित्र और जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से समाज के ऐसे जरूरतमंद और बुजुर्ग लोग भी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैंए जिनकी वर्षों से तीर्थ यात्रा करने की दिली इच्छा थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की आस्था और धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करती हैए यही वजह है कि ऐसी जनहितकारी योजनाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। नपाध्यक्ष ने माता रानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और सीहोर वासियों के सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्रद्धालुओं और परिजनों में दिखा जबरदस्त उत्साह
यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों और रेलवे स्टेशन व रवानगी स्थल पर उन्हें छोडऩे आए परिजनों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। कई बुजुर्गों की आंखें इस बात को लेकर नम थीं कि उनका सालों पुराना सपना सरकार की मदद से पूरा होने जा रहा है। सभी यात्रियों ने इस सुंदर व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार और नगर पालिका परिषद का दिल से आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक विदाई समारोह के दौरान पार्षद, नगर पालिका के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रियों को विदा किया।