विधायक सुदेश राय की सौगात, हिनौती गांव को दिया फाइटर टैंकर

03 sehore photo 08

सीहोर। क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायत हिनौती को एक फाइटर पानी का टैंकर प्रदान किया है। यह टैंकर न केवल भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने में भी मददगार साबित होगा।
विधायक कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत हिनौती के सरपंच रघुनाथ सिंह दांगी, पंचों और ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पंचायत को यह महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा सरकार विकास के लिए संकल्पित
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ग्रामीणों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। यह फाइटर टैंकर फसलों, घरों या दुकानों में लगने वाली आग को बुझाने के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के काम आएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है टैंकर
विधायक ने बताया कि इस टैंकर में पानी की सप्लाई के लिए शक्तिशाली मोटर भी लगी हुई है, जिससे आपात स्थिति में पानी का छिडक़ाव तेजी से किया जा सकेगा। इससे ग्राम पंचायत को संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।