आज का राशिफल
दिनांक 13 नवंबर, शुक्रवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना समझदारी होगी।
वृषभ राशि: व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य है, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
मिथुन राशि: आज आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी पुरानी रुकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए सही समय है। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि: मन में थोड़ा असमंजस या मानसिक थकान महसूस हो सकती है। घर-परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशि: आज आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अटके हुए सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
कन्या राशि: आर्थिक मामलों में आज आपको बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है।
तुला राशि: दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कला और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। विरोधी पक्ष से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से सतर्कता बरतें। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढऩे से मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि: व्यापारियों और नौकरीपेशा दोनों के लिए ही आज का दिन अत्यंत शुभ है। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आप सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।
कुंभ राशि: आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुकी हुई कोई यात्रा आज पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अनबन होने की संभावना है, अत: अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी नए निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 840359


