सीहोर। आज 24 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार जहां मेष राशि के जातकों को कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, वहीं कर्क राशि के जातकों की लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाएगी। श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार के ज्योतिषाचार्य पं. संजय शास्त्री सीहोर के अनुसारए आज सभी 12 राशियों का राशिफल इस प्रकार रहेगा….
मेष: आज आपको कोई मनपसंद और शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
विशेष उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ: स्वास्थ्य में सुधार और धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है, संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और अचानक धन लाभ संभव है।
मिथुन: आज नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कोर्ट-कचहरी व कानून से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी।
कर्क: आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपकी पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी।
सिंह: आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। संयम और धैर्य से काम लें।
विशेष उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित कर उनकी आराधना करें।
कन्या: आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पुराने रोगों और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
तुला: समाज में मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अटका या रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
वृश्चिक: पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सरकारी (राजकीय) सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा।
धनु: आज का समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, सेहत का ध्यान रखें।
विशेष उपाय: भगवान विष्णु या गुरु ग्रह की आराधना करें।
मकर: दिन खुशियों और उल्लास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ: आर्थिक लाभ के बेहतरीन योग बन रहे हैं। कारोबारी स्थिति में सुधार होगा।
विशेष उपाय: भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करें।
मीन: आज आपको कदम-कदम पर कुछ रुकावटों या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विशेष उपाय: भगवान शिव की आराधना करें, जिससे दिन अनुकूल और शुभ रहेगा।
- पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार
स्थान: डॉ. लगान कम्पाउंड, गंगा आश्रम, सीहोर
मोबाइल: 9827443892


