आज का राशिफल
दिनांक 5 नवंबर, गुरुवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुशासन और रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित करने का है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सुस्ती या परेशानी महसूस हो सकती है।
उपाय: गाय और बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं।
वृषभ राशि: आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। छात्रों, लेखकों और कला से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: माता काली के दर्शन करें या प्रणाम करें।
मिथुन राशि: घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और पुराने अटके हुए घरेलू मामले सुलझ सकते हैं।
उपाय: सुबह घर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
कर्क राशि: आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से धन लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में कोई नई खुशी आ सकती है। छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद या वृद्ध व्यक्ति को दूध या चाय पिलाएं।
सिंह राशि: आज आपके धन में वृद्धि के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। अचानक से किसी पुराने स्रोत से धन लाभ हो सकता है।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अंदर ओज और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और दोस्तों के साथ मन की बात साझा करके हल्का महसूस करेंगे।
उपाय: किसी मंदिर या जरूरतमंद को पीली वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। मन में बेवजह की चिंता या बेचैनी बनी रह सकती है। कारोबार में काम को समय पर पूरा करें, वरना विलंब हो सकता है। अपनी वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: आय के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक और प्रेम जीवन में आनंद रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
उपाय: अपने पास हमेशा पीली वस्तु रखें।
धनु राशि: आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उससे भी अधिक सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि: भाग्य आपके साथ है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी लंबी या छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैंए लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार के सहयोग से उलझनें दूर होंगी।
उपाय: भगवान गणेश जी की आराधना करें।
मीन राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे और पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। कारोबार में नए अनुबंध हो सकते हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 125760


