बेटी का असमय जाना हृदय विदारक, दुख इस घड़ी में अरोरा ने साझा की खंडेलवाल की पीड़ा

16 sehore photo 09

सीहोर। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने बैतूल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अरोरा ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि बेटी का इस प्रकार असमय दुनिया से चले जाना हृदय को भीतर तक व्यथित कर देने वाला है। एक पिता के लिए अपनी संतान को खोना ऐसी पीड़ा है जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल और उनके पूरे परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनका पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।
ईश्वर से की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना
श्री अरोरा ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि नियति का यह निर्णय असहनीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल खंडेलवाल परिवार को इस असीम दुख और वज्रपात को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें। इस दौरान खण्डेवाल निवास पर आयोजित शोक सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और राजनीति से जुड़े लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से बेटी सुरभि को विदाई दी।