जुएं खेलते पकड़ाए यह 45 लोग, जाने कौन-कौन…

सीहोर। अक्टूबर महीने में थाना कोतवाली पुलिस जुआरियों को जमकर छकाया और 9 फड़ों पर रेड मारी। इस महीने भर चली ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने एक भाजपा नेता समेत कुल 45 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा और उनके पास से कुल 11 लाख 45 हजार 155 रुपये की अवैध जुआ राशि जब्त की है।
इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई 31 अक्टूबर को हुई। पुलिस ने इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित द एमराल्ड होटल के एक कमरे में दबिश दी, जहां एक हाई-प्रोफाइल फड़ सजाई गई थी। इस एक ही रेड में पुलिस ने फड़ और आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 85 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की।
पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में रेहटी के राजेंद्र पिता प्रेम सिंह चौहान के अलावा देवास, भोपाल, सीहोर और भेरूंदा के अन्य लोग भी शामिल हैं। इसके उलट शुरुआती 8 छोटी कार्रवाइयों में पुलिस के हाथ कुल मिलाकर केवल 60 हजार रुपये के आसपास की ही रकम लगी थी, लेकिन होटल वाली इस एकमात्र कार्रवाई ने सब कुछ बदलकर रख दिया।
02 अक्टूबर: पुराने आरटीओ कार्यालय के पीछे
जब्ती: 14,700 रुपये
आरोपी: सलीम, सुरेश गिरी दोनों इंग्लिश पुरा, इकरार खान रानी मोहल्ला गंज और फरहान इंग्लिश पुरा।
10 अक्टूबर: कलारी के पीछे मछली पुल के पास
जब्ती: 3350 रुपये
आरोपी: संस्कार उर्फ चिंटू उमराव का बगीचा, शुभम राठौर दुर्गा कॉलोनी, शैलेंद्र भैरवी, राजेश राठौर और दिलीप कौशल तीनों गंज
11 अक्टूबर: गाड़ी अड्डा आष्टा रोड
जब्ती: 8430 रुपये
आरोपी: विजय गाड़ी अड्डा, सलमान अली, इरफान मंसूरी दोनों लोहार गली और दीपक चोपड़ा गाड़ी अड्डा।
13 अक्टूबर: खजांची लाइन
जब्ती: 6050 रुपये
आरोपी: राजेश परमार खजांची लाइन, तुषार सोनी सर्राफा बाजार, शिवम राठौड़ छावनी, जयंत राजपूत गांधी रोड और गोविंदु गोलू राजपूत खजांची लाइन।
21 अक्टूबर: बकरी पुल के पास
जब्ती: 4600 रुपये
आरोपी: शुभम शाह, उमेश सोलंकी, सुमित चावड़ी निवासी तीनों बकरी पुल, पीयूष वशिष्ठ छिपा पूरा, सुधीर और मोहन भारतीय दोनों रामद्वारा कस्बा।
21 अक्टूबर: शारदा स्कूल के सामने श्रीराम कॉलोनी
जब्ती: 3220 रुपये
आरोपी: हेमंत खत्री, योगेश गोस्वामी, दीपक वर्मा, कृष्ण गोस्वामी और राजकुमार राठौड़ सभी निवासी श्रीराम कॉलोनी सीहोर।
23 अक्टूबर: सुनील-सोनू का मकान, उमराव का बगीचा
जब्ती: 14795 रुपये
आरोपी: कालूराम, सुनील और सोनू नामदेव उमराव का बगीचा, रईस, अमन मुकरी मोहल्ला, रईस दीवान और रिंकू राठौर टिगर मोहल्ला गंज।
25 अक्टूबर: हड्डी मिल ग्राउंड, जमशेद नगर
जब्ती: 4920 रुपये
आरोपी: तारीख दीवान बाग, अरबाज, फैसल अंसारी दोनों मोरचली मस्जिद के पास और साहिल खान तीन मीरा मस्जिद के पास।
31 अक्टूबर: द एमराल्ड होटल का कमरा
जब्ती: 10,85000 रुपये
आरोपी: जरदान खान कांटाफोड़ देवास, रवि चौधरी बारोट देवास, इब्राहिम कुरैशी हबीबगंज भोपाल, राजेंद्र चौहान रेहटी और नवीन शर्मा नीलकंठ भेरूंदा शामिल हैं।