Sehore: पीएम मोदी ने दी सीहोर को बड़ी सौगात…

pm modi

Sehore News: सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रेल मंत्रालय की तीन बड़ी मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। 23,437 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा।
इन परियोजनाओं को मिलीं मंजूरी

  1. नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन
  2. गुंतकल-वाडी तीसरी और चौथी लाइन
  3. बुरहवाल-सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन
    इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 901 किलोमीटर की वृद्धि होगी और ये 2030-31 तक पूरी हो जाएंगी।
    मध्यप्रदेश-सीहोर को क्या मिलेगा लाभ
    मध्यप्रदेश-राजस्थान से गुजरने वाली नागदा-मथुरा तीसरी-चौथी लाइन से सीहोर सहित पूरे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। दिल्ली-मुंबई रूट पर भीड़भाड़ कम होने से सीहोर जिले से गुजरने वाली ट्रेनों की समयबद्धता और आवृत्ति दोनों बढ़ेंगी। माल ढुलाई आसान होने से सीहोर के कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बड़ा बाजार मिलेगा।
    83 लाख आबादी को फायदाए 4161 गांव जुड़ेंगे
    प्रस्तावित मल्टीट्रैकिंग से 4161 गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगीए जिससे लगभग 83 लाख आबादी को सीधा लाभ होगा। पीएम-गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।
    पर्यटन और तीर्थस्थलों तक आसान पहुंच
    क्षमता वृद्धि से महाकालेश्वर, रणथंबोर, कुनो नेशनल पार्क, केवलादेव, मथुरा-वृंदावन, मंत्रालयम, नीमसर नैमिषारण्य जैसे प्रमुख पर्यटन-धार्मिक स्थलों तक रेल संपर्क बेहतर होगा। सीहोर से उज्जैन, मथुरा रूट पर यात्रा आसान होगी। रेलवे के अनुसार इन परियोजनाओं से परिचालन दक्षता बढ़ेगी, भीड़भाड़ कम होगी और रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर बनेंगे। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को इससे बल मिलेगा।