Sehore News: सीहोर। सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में अपने आराध्य देव जगत पालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र चिरंजीवी भगवान परशुराम की शोभा यात्रा कल रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी l मिडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा व प्रियांशु दीक्षित ने बताया की कल रविवार को भव्य रूप से चल समारोह शोभा यात्रा आचार्यगण साधु संतो की उपस्थिति में वेद मंत्र उच्चारित्र कर शंखनाद के साथ प्रारंभ होगी । ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ,धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा,चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास,ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संघठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास,चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी,पं. रुपेश तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष उमा शुक्ला, चल समारोह महिला उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी ने सभी विप्र बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l भगवान परशुराम चल समारोह शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला खजांची लाइन से शाम 5 बजे शंखनाद से प्रारंभ होगी और चिरंजीवी भगवान परशुरामजी नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे l शोभा यात्रा नमक चौराहा, सब्जी मंडी,गाड़ी अड्डा,भगवान परशुराम चौराहा कोतवाली, सिद्धेश्वर मंदिर मेंन रोड, माँ कालका मंदिर पान चौराहा,बड़ा बाजार, अटल चौक, मनकामेश्वर मंदिर से होकर बाल विहार ग्राउंड पहुंचेगी l कार्यक्रम स्थल पर साधु संतों का आशीर्वाद व विचार आमजन को प्राप्त होंगे l शोभा यात्रा में बैंड बाजे,ढोल,नगाड़ा, डमरू, चलीत झांकियां, आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे l


