Sehore News: सीहोर। इछावर तहसील के ग्राम दीवडिय़ा में मंगलवार रात ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और एकता का परिचय देते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। ग्रामीणों ने मौके से दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से जनरेटर का कीमती सामान और मोटर बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार घटना आज मंगलवार रात की है जब चोर गांव के मांगलिक भवन को निशाना बना रहे थे। आरोपी वहां रखे जनरेटर का आर्मेचर, पानी की मोटर और दो पंखे चोरी करने की फिराक में थे। इसी दौरान खेत से काम कर लौट रहे एक किसान की नजर इन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। किसान ने बिना देरी किए सरपंच और अन्य ग्रामीणों को फोन पर इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों ने की घेराबंदी, खंभे से बांधा
चोरी की खबर मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मांगलिक भवन के पास जमा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए चोरों की घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों की धुनाई भी की और उन्हें उसी भारी-भरकम आम


