Sehore News: सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए बड़े कदम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बस स्टैंड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस वार्ता में पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पत्रकार वार्ता दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान वंदना त्रिपाठी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों, महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और समाज पर इसके दूरगामी प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगी।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय की बारीकियों को जनता तक पहुंचाना है। भाजपा इसे अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है और इसके जरिए जिले भर की महिलाओं को जागरूक करने की रणनीति पर काम कर रही है।


