आज का राशिफल
दिनांक 10 अक्टूबर, शनिवार
मेष राशि: दिन बहुत ही सुखद रहेगा। जमीन-मकान से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धैर्य से काम लेंए समय आपके अनुकूल है।
वृष राशि: घर-परिवार और कारोबार में थोड़ी बाधाएं बनी रह सकती हैं। पार्टनरशिप के मामलों में विशेष रूप से धैर्य और समझदारी से काम लें।
मिथुन राशि: गृह स्थिति आपके अनुकूल है। संपर्कों के माध्यम से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि: जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और समय पर अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे।
सिंह राशि: दोस्तों और मित्रों के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कमाई के नए स्रोत बनेंगे और बचत करने के नए तरीके सीखेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या राशि: अपने लक्ष्यों और काम पर पूरा फोकस रखें, सफलता जरूर मिलेगी। निवेश में लाभ होगा तथा पुराने निवेश से भी धन प्राप्ति के योग हैं। मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा और अच्छा बनेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि: अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय निकालें और आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। काम की भागदौड़ रह सकती हैए इसलिए शांति से काम लें।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर अपने लक्ष्य और फोकस को बनाए रखें, जिससे सफलता हासिल होगी।
धनु राशि: दिन लाभकारी रहेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मकर राशि: कारोबार में बड़ी सफलता और मनचाहा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।
मीन राशि: परिवार से जुड़ाव और मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पुरानी कोई स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती हैए इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 012567


