सीहोर। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अटल अस्पताल गंगा आश्रम द्वारा आज 18 से 21 जून तक चार दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांचए परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में गर्भाशय का बाहर आना, गर्भाशय या अंडाशय में गांठ, अत्यधिक या अनियमित मासिक धर्म, लंबे समय से दवाइयां लेने के बाद भी आराम न मिलना, पेशाब संबंधी समस्याए तथा अन्य स्त्री रोगों से पीड़ित महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।
शिविर के दौरान आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन, अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार तथा विशेष शिविर अवधि में रियायती दरों पर ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


