आज का राशिफल
दिनांक 4 नवंबर, बुधवार
मेष: दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक फैसलों में दूरदर्शिता काम आएगी और लाभ के योग हैं। धर्म-कर्म और पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या का पालन करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतें, सहकर्मियों से विवाद से बचें। व्यापार में रिस्क लेने से फिलहाल दूर रहें। घर की सजावट या सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च हो सकता है। माताजी का सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी समस्या या पैरों में दर्द हो सकता है, हल्का भोजन लें।
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
मिथुन: साझेदारी के कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। हालांकि अस्त और वक्र बुध के प्रभाव के कारण अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। सेहत बढिय़ा रहेगी, ऊर्जावान बने रहेंगे।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क: विरोधी शांत रहेंगे और आप अपने काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यवसाय में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, पुरानी बीमारियों में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
सिंह: अपनी बौद्धिक क्षमता से मुश्किल काम भी आसानी से हल कर लेंगे। व्यापार में नए सौदे तय होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और विश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत उत्तम और ताजगी से भरी रहेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या: दफ्तर में शांतिपूर्वक तरीके से काम निपटाएं, तनाव लेने से बचें। संपत्ति या वाहन से जुड़े सौदों में लाभ संभव है। किसी को भी धन उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
उपाय: गणेश जी के समक्ष हरे मूंग रखें।
तुला: आपकी मेहनत और पराक्रम की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। भाई-बहनों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को फल दान करें।
वृश्चिक: कार्यस्थल पर अपनी वाणी की मधुरता से आप बिगड़े काम भी बना लेंगे। फंसा हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य या चर्चा की रूपरेखा बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, खान-पान पर संयम रखें।
उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
धनु: करियर की नई शुरुआत के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। व्यापार में नए विचारों को अमल में लाएं, तगड़ा फायदा होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में नजदीकी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जा महसूस करेंगे।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर: काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में सोच-समझकर निवेश करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर में दूरियां न आने दें। पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।
उपाय: शमी के पौधे पर जल अर्पित करें।
कुंभ: दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के मजबूत योग हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर उनकी आरती करें।
मीन: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। रुकी हुई व्यावसायिक योजनाएं पुन: शुरू होंगी। माता-पिता का स्नेह और पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और शरीर में ताजगी बनी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 549601


