#Sehore, सीहोर। लिसा टॉकीज मैदान पर आयोजित होने जा रहे युवा संवाद सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जाखाखेड़ी जोड़ स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक #सुदेश राय ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि #लिसा टॉकीज मैदान पर होने वाला यह युवा संवाद सम्मेलन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह सम्मेलन युवाओं के भीतर शक्ति, संवर्धनए संयम और सदाचार का संचार करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आमंत्रित प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा युवाओं को जीवन में सफलता और चरित्र निर्माण के महत्वपूर्ण सूत्र बताए जाएंगे। विधायक राय ने सभी युवाओं से इस प्रेरक कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आने का आह्वान किया।
महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने कहा कि हम सब मिलकर देश और अपने गांव की प्रगति के लिए काम करेंगे। शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने के साथ ही महापुरुषों के बताए रास्तों पर चलकर जीवन को सफल और सुखी बनाया जा सकता है।
बैठक में वरिष्ठ जन और युवा रहे मौजूद
इस अवसर पर श्यामपुर सरपंच नवीन चौहान, पूर्व सरपंच व वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, स्कूल संचालक प्रहलाद मेवाड़ा, चंदर सिंह मेवाड़ा, भगवत सिंह, जनपद सदस्य जितेंद्र वर्मा, महामंत्री हरीश चौधरी, महामंत्री सतीश मेवाड़ा, आकाश वर्मा सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।


