गणेश मंदिर की इस दुकान में मिली पुरानी मिठाई…

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

#Sehore, सीहोर। जिले में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने प्रसिद्ध गणेश मंदिर परिसर के आसपास की दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहां एक दुकान पर पुरानी मिठाइयां रखी पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन पन्ना ने गणेश मंदिर के पास संचालित राधे-राधे प्रसाद भंडार की जांच की। दुकान में बिक्री के लिए रखी गई पुरानी मिठाइयों को देखकर अधिकारियों ने मौके पर ही उन्हें तुरंत नष्ट करवाया। इसके साथ ही दुकान पर बेचे जा रहे बूंदी के लड्डू का सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। दुकानदार को सख्त हिदायत दी गई कि वह श्रद्धालुओं और ग्राहकों को केवल ताजी एवं शुद्ध मिठाइयां ही बेचे।
बेसन लड्डू और मोदक के भी लिए गए सैंपल
टीम ने पास ही स्थित प्रथम श्री प्रसाद भंडार का भी निरीक्षण किया। यहां से बेसन के लड्डू और मोदक के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।
तेल भी फिंकवाया
कार्रवाई के दौरान खाद्य अधिकारियों ने मंदिर के आसपास समोसे, कचौड़ी और अन्य तले हुए व्यंजन बेचने वाले दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी। जांच में पाया गया कि कुछ स्थानों पर समोसे और कचौड़ी तलने के लिए बार-बार एक ही तेल का उपयोग किया जा रहा था, जिससे वह काला पड़ चुका था। तीन बार से अधिक इस्तेमाल किए गए इस हानिकारक और काले पड़े तेल को अधिकारियों ने मौके पर ही फिंकवा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन पन्ना ने सभी खाद्य दुकानदारों और प्रसाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का सख्ती से पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।