सीहोर। आज 28 सितंबर (सोमवार) के ग्रह-गोचर के अनुसार कर्क राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार से बड़ी जिम्मेदारी या नया बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के शुभ योग बन रहे हैं, वहीं सिंह राशि के जातकों को आज राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में विशेष सफलता और पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं।
कर्क: आपका मन धार्मिक और मांगलिक कार्यों में लगेगा। पूजा-पाठ या सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गुरुवार से आपके लिए नए और बड़े काम के द्वार खुलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी, नौकरी में नया पद या व्यापार में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के प्रबल संकेत हैं। इस समय अपने काम के प्रति ईमानदारी और तैयारी पूरी रखें ताकि गुरुवार से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।
सिंह: समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। यदि आप राजनीति, सार्वजनिक जीवन या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष सफलतादायक है। मान-सम्मान, उच्च पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों से संपर्क बनाए रखें और अपने नेतृत्व कौशल का सही दिशा में इस्तेमाल करें।
मेष: मन मुताबिक काम पूरे होने में थोड़ी रुकावट या देरी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। बुधवार और गुरुवार से नए मित्रों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएंगे।
वृषभ: समय पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए नए जोखिम उठाने से बचें। किसी भी विवाद से दूर रहें। सूझबूझ, शांति और संयम के साथ दिन गुजारें।
मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार आएगा और रोजाना की आमदनी बढ़ेगी। भाई-बहनों और नजदीकी रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को राहत देगी।
कन्या: सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और मनचाही सफलता मिलेगी। तरक्की और उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, अपने विचारों पर अमल करने का यह सही समय है।
तुला: दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन दिनभर प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक: विरोधी या शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन और आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें।
धनु: विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे और आर्थिक स्थिति भी थोड़ी सुस्त रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और विवादों से खुद को दूर रखें।
मकर: गैर-जरूरी भागदौड़ और खर्च बढऩे की संभावना है। काम में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए वित्तीय निर्णयों में सतर्कता बरतें।
कुंभ: धन और आय के साधनों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे। दान-पुण्य करने से कार्य सिद्ध होंगे।
मीन: बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की ओर से थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रत्येक काम को शांत मन से निपटाएं, हड़बड़ी से बचें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
स्थान: श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
मो. मोबाइल: 9827443892


