आज का राशिफल
दिनांक 7 अक्टूबर, बुधवार
मेष राशि: दिनभर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने अधूरे कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ और तेजी देखने को मिलेगी। समय का सही और बुद्धिमत्ता से उपयोग करने से आपके अटके काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि: पुरानी चली आ रही मानसिक व व्यावहारिक परेशानियों का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग हैं।
कर्क राशि: प्रॉपर्टी संपत्ति और वाहन के कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतरीन मुनाफा मिल सकता है। अपनी नई योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।
सिंह राशि: चन्द्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा आपकी कार्यकुशलता से आपको नई पहचान मिलेगी।
कन्या राशि: दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि: काम-काज का दबाव अधिक रह सकता है। वित्तीय लेन-देन और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृश्चिक राशि: विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
धनु राशि: करियर और पेशेवर जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। काम के सिलसिले में भागदौड़ के बीच अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि: दूर-दराज के संपर्कों और विदेशी माध्यमों से कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। संपर्क मजबूत होंगे।
कुंभ राशि: वित्तीय मामलों पर पूरा ध्यान दें। केवल बाहर से आकर्षक दिखने वाली या लुभावनी योजनाओं से दूर रहें, निवेश में सतर्कता बरतें।
मीन राशि: हर कार्य में धैर्य के साथ आगे बढऩे की जरूरत है। रचनात्मक और सूचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर-परिवार में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 789164


