कर्क जातकों को अच्छी खबर मिलेगी, मकर जातक सलाह लेकर करें कोई काम

आज का राशिफल
दिनांक 23 नवंबर, सोमवार

मेष राशि: अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। हालांकि कारोबार या निवेश में जल्दबाजी व अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें साथ ही सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में आपसी समझ मजबूत होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

मिथुन राशि: रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और पुराने मित्र या किसी नए परिचय से सकारात्मक दिशा मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पैसों के लेन-देन में पूरी जांच.पड़ताल करें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें।

कर्क राशि: परिवार और सरकारी कामों से जुड़ी अच्छी खबर या सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव बातचीत से सुलझ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक कर्ज से बचें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि: करियर और योजनाओं को लेकर दिन महत्वपूर्ण है। कामकाज में व्यस्तता रह सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और धैर्य व समझदारी से काम लें।

कन्या राशि: मान-सम्मान और नए अवसरों के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। कानूनी या निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला राशि: आय के नए स्रोत या अटके मामलों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। प्रशासनिक मामलों और अनजान लोगों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: नई योजनाएं बनाने और कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे के लिए दिन सकारात्मक है। बड़ों या वरिष्ठों के साथ मतभेद से बचें और व्यापारिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

धनु राशि: जरूरी काम समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई, कारोबार की नई रणनीति और धार्मिक या पारिवारिक आयोजनों में रुचि बनी रहेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत से पहले योजना और बड़ों की सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।

कुंभ राशि: कामकाज में तेजी आएगी और नई योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने और आगे की रूपरेखा बनाने का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम रखें, अनावश्यक शक से बचें और अपनी सेहत व आदतों का ध्यान रखें।

मीन राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके या अटके कार्यों के पूरे होने से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। करीबियों के साथ विनम्र रहें और मन में बेवजह की शंका न पालें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 590483