मेष: सार्वजनिक जीवन और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यदि कोई आपत्ति या रुकावट चल रही थी तो वह दूर होगी। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
वृषभ: मित्रों और प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नए व्यक्ति से महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है। हालांकि आज के दिन कुछ अनावश्यक धन खर्च होने के योग हैं।
मिथुन: आज अपनी जगह या कार्यस्थल पर अधिक सतर्क रहें। आपकी एक छोटी सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है। हर काम बेहद सावधानीपूर्वक करें।
कर्क: आज किसी से भी व्यर्थ के विवाद या बहसबाजी से बचें, अन्यथा आपकी मानहानि होने की शंका है। पारिवारिक व सामाजिक मामलों में विशेष ध्यान रखें।
सिंह: आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। लोग आपको गुमराह करने और आपसे धन ऐंठने की कोशिश कर सकते हैं। अपने ही कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या: नए मित्रों से मुलाकात होगी और नए संपर्क बनेंगे। नए व्यापार या कार्य में धन लाभ के बेहतरीन योग हैं। अपने काम को मन लगाकर और अच्छे से करें।
तुला: आज काम-काज के बोझ से थोड़ा ब्रेक लेकर आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। पुराने चले आ रहे किसी झगड़े या विवाद से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक: अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कोई पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या फिर से उभर सकती है। खान-पान और दिनचर्या पर नियंत्रण रखें।
धनु: कानूनी या अदालती विवादों से राहत मिलेगी और वे समाप्त होंगे। किसी भी परिस्थिति में संयम रखें और शांति से अपना काम निपटाएं।
मकर: आपकी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज जरूरी कामों के सिलसिले में भाग-दौड़ रहेगी और स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है।
कुंभ: मन में बेचैनी और अशांति रह सकती है। शनि देव के मंत्रों का जाप या आराधना करें। अपना काम शांति और बुद्धिमत्ता से निकालें।
मीन: हर कार्य योजनाबद्ध से करें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। काम पर समझदारी से धन खर्च करें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपको लाभ मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 175602


