Sehore News: सीहोर। युवाओं में देश सेवा का जज्बा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के युवा नितेश यादव का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में हुआ है। सेना की छह महीने की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर जब नितेश वापस अपने गृह नगर लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर शहर की कृषि उपज मंडी परिसर स्थित तुलावट संघ के कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां नितेश को माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बता दें अग्निवीर नितेश यादव तुलावट संघ के सचिव राजेश यादव पप्पू के सुपुत्र हैं। उनके पिता ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितेश को छह महीने की सैन्य ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा गया था। ट्रेनिंग पूरी कर सकुशल घर लौटने की खुशी में तुलावट संघ और स्थानीय नागरिकों द्वारा इस स्वागत समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। नितेश की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र और यादव समाज में हर्ष का माहौल है।
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया लक्ष्य
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने नितेश की सफलता को क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में कहा गया कि सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुलावट संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव, यादव समाज के अध्यक्ष तारा यादव, राज नारायण, ओमप्रकाश रैकवार, रूप सिंह राठौर, केसर सिंह, पवन सूर्यवंशी, राजेश मेवाड़ा, बाबूलाल सूर्यवंशी, अजमेरी खान, शादाब खान, रफीक खान, प्रीतम यादव, जीवन लाल यादव, शफीक भाई, जगदीश ठाकुर, चिरौंजी भाई, छोटे लाल यादव, पातीराम यादव, प्रकाश यादव, जय नारायण, ओम, पप्पू, कैलाश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में तुलावट संघ के सदस्य आदि मौजूद रहे।


