सीहोर नगर मंडल-01 की कार्यकारिणी घोषित…

bjp

Sehore News : सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने सवा साल के लंबे अंतराल के बाद कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लेकिन इस घोषणा के साथ ही शहर के सियासी गलियारों में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चर्चा उस लेटर पैड की है, जिसने एक पुराने सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है।
दरअसल काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या सीहोर नगर को दो मंडलों में बांटा जाएगा, बीच में इन चर्चाओं पर विराम लग गया था, लेकिन सुदीप प्रजापति द्वारा जारी कार्यकारिणी के लेटर पैड पर स्पष्ट रूप से नगर मंडल-01 अंकित है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस नंबर-1 शब्द के इस्तेमाल का सीधा मतलब है कि जल्द ही नगर मंडल-02 की भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। यानी सीहोर नगर की राजनीति अब दो धू्रूवों में बंटने के लिए तैयार है।
वरिष्ठों की सहमति से सजी नई टीम
मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि यह कार्यकारिणी संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह, जिला प्रभारी विकास वीरानी और जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की सहमति के बाद जारी की गई है। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में संदीप कुशवाह, अक्षयराज सिंह चौहान, विजय यादव, अर्चना लखन चौरसिया, विक्की भावसार और शुभम राठौर।
महामंत्री: अमित नीखरा और सीमा सक्सेना।
मंत्री: निर्देश पाटीदार, महेंद्र मेवाड़ा, शिवम गुप्ता, अनुराग मिश्रा, हेमंत यादव और ज्योति मालवीय।
कोषाध्यक्ष: शुभम यादव।
कार्यालय मंत्री: बंटी प्रजापति।
मीडिया प्रभारी: पवन बोयत।