Sehore: न्याय के लिए कल सडक़ों पर उतरेगा राठौर समाज…

14 sehore photo 10

सीहोर। शहर के मां गायत्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई प्रसूता की मौत के मामले में अब आक्रोश गहराता जा रहा है। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर राठौर क्षत्रिय समाज ने लामबंद होने का निर्णय लिया है। समाज द्वारा कल 15 मई शुक्रवार को दोपहर 11 बजे एक विशाल रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बता दें बीते दिनों बग्गीखाना निवासी मनीष राठौर की पत्नी मयूरी राठौर को प्रसव के लिए डॉ. सुजाता परमार के निजी अस्पताल मां गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज के कारण मयूरी की जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद से ही परिवार और समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
कल निकलेगा न्याय मार्च
राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर के अनुसार मयूरी राठौर को न्याय दिलाने और अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच हेतु समाज के लोग एकत्रित होंगे। दोपहर दोपहर 11 बजे, स्थान बग्गीखाना स्थित निवास से प्रस्थान से समाजजन प्रस्थान करेंगे और मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग।
समाज की अपील
राठौर क्षत्रिय समाज ने जिले के सभी सामाजिक बंधुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस न्याय की लड़ाई में सहभागी बनें। समाज का कहना है कि एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां डॉक्टर की कथित लापरवाही से उजड़ गईं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ज्ञापन के माध्यम से दी गई चेतावनियों पर त्वरित एक्शन लिया जाए।
अस्पताल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद से ही मां गायत्री हॉस्पिटल और उसकी संचालिका डॉ. सुजाता परमार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। अब देखना यह होगा कि समाज के इस कड़े रुख के बाद प्रशासन जांच की दिशा में क्या ठोस कदम उठाता है।