Sehore: दि ऑक्सफोर्ड स्कूल ने परम्पराओं का किया निर्वहन…

07 sehore photo 07

Sehore News: सीहोर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026 (प्रतिभा सम्मान समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकुर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत और ईश्वर वंदना के साथ हुई।
समारोह के दौरान स्कूल की प्राचार्या डॉ. बीना जेण् कुरियन ने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और साहस ही सफलता की असली कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के उन होनहार पूर्व छात्रों और वर्तमान टॉपर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है, इनमें…
दिव्यांश अहीरवार: यूपीएससी आईएफएस में ऑल इंडिया रैंक 127 प्राप्त करने पर।
गौरव अस्थाया: प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मद्रास में चयन के लिए।
नितेश यादव एवं दीपांशु मेवाड़ा: भारतीय थल सेना में देश सेवा के लिए चुने जाने पर।
ललित वर्मा: भारतीय नौसेना में चयन होने पर।
स्वाति मेवाड़ा: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय में 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनने पर।
नीव सक्सेना कॉमर्स टॉपर, अन्वेषा राठौर मैथमेटिक्स टॉपर और लक्ष्मी कुशवाहा बायोलॉजी टॉपर: अपनी-अपनी स्ट्रीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए।
इन प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि शीलू शर्मा, विशिष्ट अतिथि अंकुर शर्मा, संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जॉली कुरियन एवं प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योग्य नागरिक तैयार करना ही हमारा उद्देश्य
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता के शिखर छूने की शुभकामनाएं दीं। वहीं संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जॉली कुरियन ने कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि देश के लिए राष्ट्र निर्माण के योग्य और अनुशासित नागरिक तैयार करना है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा
समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साक्षी गोगिया ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन 12वीं की जिला टॉपर छात्रा स्वाति मेवाड़ा ने किया।