माहेश्वरी महिला मंडल: प्रतिभा झंवर और आभा कासट बनीं प्रदेश संयोजिका

18 sehore photo 08

Sehore News: सीहोर। माहेश्वरी समाज के सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में सीहोर शहर का मान एक बार फिर बढ़ा है। पूर्वी क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष राजश्री राठी द्वारा सीहोर नगर की दो वरिष्ठ और सक्रिय महिला सदस्यों को प्रांतीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगर की प्रतिभा झंवर और आभा कासट को पूर्वी क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल में प्रदेश संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति से शहर के माहेश्वरी समाज और महिला मंडल में हर्ष का माहौल है। संगठन को मजबूती देने और समाज हित में काम करने के उद्देश्य से दोनों ही वरिष्ठ सदस्यों को अलग-अलग महत्वपूर्ण समितियों का जिम्मा दिया गया है।
प्रतिभा को विधान, आभा को ग्राम विकास की जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष राजश्री राठी द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत श्रीमती प्रतिभा झंवर को महिला मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण विधान समिति में प्रदेश संयोजिका मनोनीत किया गया है। वे संगठन के नियमों और विधिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएंगी।
जबकि श्रीमती आभा कासट को स्वर्णिम ग्राम विकास एवं राष्ट्रोत्थान समिति में प्रदेश संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया है। वे ग्रामीण विकास, महिला स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े सेवा कार्यों का नेतृत्व करेंगी।
सीहोर महिला मंडल ने जताया आभार, दी बधाई
सीहोर नगर से दो वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने पर जिला माहेश्वरी महिला मंडल और स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल, सीहोर के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी पदाधिकारियों ने दोनों नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी है।