डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के सामने घिनौना कृत करने वाले पर हो कार्रवाई

07 sehore photo 07

Sehore News: सीहोर। अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष हेमंत भारती ने बस स्टैंड स्थित डॉ अम्बेडकर उपवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने घिनोना कृत करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि बीते तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डॉॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने पेशाब कर रहा है, जो बहुत ही निंदनीय और घृणात्मक कृत है। युवक की इस गलत हरकत से दलित समाज की भावनायें हुई हैं और समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ इस घटना की घोर निंदा करता है और पुलिस से मांग करता है कि उक्त घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करे। इस प्रकार का अपमान समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगा। जल्द से जल्द आरोपी को पकडऩे की मांग की है।