सेवा और श्रद्धा का संगम, वि_लेश सेवा समिति ने स्टेशन पर श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी

21 sehore photo 10

सीहोर। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रेरणा से आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान सेवा और समर्पण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विलेश सेवा समिति नगर इकाई द्वारा महोत्सव के अंतिम चार दिनों में रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
इस पुनीत कार्य की सबसे खास बात यह रही कि शहर के विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्रों के दिग्गजों ने एक साथ मिलकर भक्तों की सेवा की। विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। नेताओं और समाजसेवियों को अपने बीच सेवा करते देख बाहर से आए श्रद्धालु भी अभिभूत नजर आए।
दिन-रात सेवा में डटी रही समिति की टीम
समिति के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले हर भक्त की सुविधा का ध्यान रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबू भाई मिस्त्री, सुरेश साबू, अजय अग्रवाल, अनिल राय, दीपक शर्मा, भारत गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, सुरेंद्र रहलन, हरगोविंद सोनगरा, मनीष शर्मा, गिरीश मेहता, मनोज चौरसिया, गोविंद डिसोरिया, राम मित्तल, राजा अग्रवाल और आशीष गहलोत सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
महिला शक्ति ने भी बढ़ाया हाथ
प्रसादी वितरण और व्यवस्थाओं को संभालने में महिला सदस्यों ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। अंजू अग्रवाल, गायत्री साबू, ज्योति अग्रवाल, माया शर्मा, शालिनी माहेश्वरी और अनुष्का अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने अपनी निस्वार्थ सेवा से आयोजन को भव्य बनाया। राजेंद्र शर्मा, भारत मंत्री, भरत बरिया, पवन गुप्ता, विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ईश्वर सिंह ठाकुर, रवि खत्री, कमल अग्रवाल, आदर्श राठौर, योगेश राठी, सुदीप लोबानिया, अंशुल शर्मा, राघव मेहता और कुंज शर्मा जैसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।