मिथुन जातकों के अटके हुए काम होंगे, कन्या को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का राशिफल
दिनांक 11 नवंबर, बुधवार

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे आर्थिक निर्णयों से बचें और अनजान लोगों से सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें।
उपाय: सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: व्यापारिक साझेदारियों और कामकाज के लिहाज से दिन बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि: भैया दूज और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आज आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: गणेश जी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि: विद्यार्थियों और पठन-पाठन से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता या पैतृक पक्ष से आपको पूरा मार्गदर्शन और लाभ मिलेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि: आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। शासन-सत्ता या उच्च पद के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बन रहा बुधादित्य योग आपके लिए आर्थिक सुधार लेकर आया है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय: श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास और आकर्षण में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए मार्ग खुलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्न या वस्त्र का दान करें।

धनु राशि: आज मानसिक रूप से कुछ उलझन या बेचैनी महसूस हो सकती है। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।

उपाय: पीले रंग की वस्तुओं का दान करें या गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मकर राशि: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। धन लाभ के नए योग बनेंगे और यात्राएं सफल साबित होंगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: व्यापारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। यदि कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 712368