मिथुन जातकों को आज होगी बड़ी डील फाइनल, तुला जातकों को धन प्राप्ति के योग

आज का राशिफल
दिनांक 3 नवंबर, मंगलवार

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कारोबार में धन लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। हालांकि शेयर बाजार या ट्रेडिंग में लालच से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और नौकरी में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में बड़ों की सलाह काम आएगी।
उपाय: घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि: आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी और प्रेजेंटेशन से आप लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: आज आपको कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आय के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश करने से अभी बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि: आज आपको अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि: आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा है। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे और कारोबार का विस्तार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आय के नए मार्ग बनेंगे।
उपाय: शनिदेव का स्मरण करें।

वृश्चिक राशि: आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
उपाय: पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि: भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। करियर में तरक्की और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि: आज आपको थोड़ा संभलकर फैसले लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में जल्दबाजी से बचें और पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय: काली माता के दर्शन करें या प्रणाम करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे।
उपाय: सूर्य देव को जल दें।

मीन राशि: शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। हालांकि समय थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है, इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। समझदारी से लिए गए निर्णय आपको भविष्य में लाभ देंगे।
उपाय: पीले रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 348509