मिथुन जातकों को मिलेगा बुजुर्गों का आशीर्वाद, कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का राशिफल
दिनांक 14 अक्टूबर, बुधवार

मेष राशि: परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी भी प्रकार के रिस्क से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि: नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी और प्रेमी-प्रेमिका के साथ आनंददायक समय बीतेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि: शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, परंतु प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि: भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। प्रेम में थोड़ी अनबन तू-तू मैं-मैं हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी और पठन-पाठन के लिए समय उत्तम है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: गृह कलह के संकेत हैं, अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी तथा भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सुधरेगा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में भारी तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार तीनों ही दृष्टियों से आज का दिन बहुत शानदार रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि: अचानक धन का आगमन होगा। कुटुंबों और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। हालांकि जुबान पर विशेष काबू रखें और फिलहाल बड़ा निवेश करने से बचें। प्रेम-संतान की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: भाग्य आपके साथ है। रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। मन मुताबिक चीजें पूरी होंगी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: खर्चों की अधिकता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि: आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्ग से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत ही बेहतरीन रहेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। व्यावसायिक सफलता और राजनीतिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान में सुधार हुआ है और व्यापार बहुत मजबूत रहेगा।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि: भाग्य आपका साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी और लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 164590