Sehore: योगाचार्य दिनेश शर्मा का योग साधकों ने किया सम्मान

29 sehore photo 04

Sehore News: सीहोर। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर, आश्रमों, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं। इसी कड़ी में नगर में मंडी स्थित पुलिस लाईन ग्राउंड में योगाचार्य दिनेश शर्मा का योग साधकों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
गौरतलब है कि योग शिक्षक दिनेश शर्मा शासकीय हाई स्कूल बिजलोन में पदस्थ हैं और पुलिस लाईन मण्डी मैदान में रोजाना सुबह लोगों को निशुल्क योग सीखा कर स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे हैं। योग की पाठशाला में रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच कर लोग योग ध्यान सीखकर अपने जीवन मे बदलाव ला रहे हैं।
स्वस्थ भारत का संकल्प
उल्लेखनीय है कि योगाचार्य दिनेश शर्मा लम्बे समय से निशुल्क योग क्लास संचालित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी सेहत से बड़ा कोई धन नही। हर व्यक्ति को मानसिक और शरीरिक सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। इसके लिए नियमित योग करें। योग ध्यान हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं, कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग सिखाने का संकल्प है। आज बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे हैं, युवाओ को हार्ट अटैक आ रहे हैं, मेहनत की गाड़ी कमाई अस्पतालों में जा रही है। इसलिए लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना पड़ेगा।