Sehore News: सीहोर। राजनीति के गलियारों में पुरानी यादें जब सामने आती हैं तो न केवल पुराने दौर के किस्से ताजा हो जाते हैं बल्कि एक अनोखा संयोग भी बन जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भैरुंदा के भाजपा नेता राजेश लखेरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ठीक 23 साल पुराना 25 जुलाई 2003 एक पुराना शेयर किया है, जिसमें जिले के दिग्गज नेता काफी युवा और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
बीजेपी नेता राजेश लखेरा को यह 23 साल पुरानी यादगार तस्वीर 25 जुलाई को अपने निवास पर मिली। सबसे खास और सुखद संयोग यह रहा कि 25 जुलाई को ही बुधनी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत का जन्मदिवस भी है।
इस सुखद संयोग पर खुशी जताते हुए राजेश लखेरा ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लिखा पुरानी यादें, अनमोल पल और एक खास संयोग। आज अत्यंत शुभ संयोग है कि जब मुझे अपने निवास स्थान की यह 2003 की पुरानी और स्मरणीय तस्वीर मिली, आज ही बुधनी विधानसभा के तत्कालीन विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत का जन्मदिवस भी है।
एक ही फ्रेम में दिखे तीन बड़े चेहरे
शेयर किए गए इस फोटो में जिले की राजनीति के तीन प्रमुख और कद्दावर चेहरे एक साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें रमाकांत भार्गव बुधनी के वर्तमान विधायक एवं पूर्व सांसद। रमेश सक्सेना सीहोर विधानसभा के पूर्व विधायक और राजेंद्र सिंह राजपूत बुधनी विधानसभा के तत्कालीन विधायक। तस्वीर में इन तीनों नेताओं का 23 साल पुराना यंग लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
पिता के सानिध्य और नेताओं के आगमन को किया याद
राजेश लखेरा ने अपनी पोस्ट में इस तस्वीर की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि 25 जुलाई 2003 को ये सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उनके भैरुंदा स्थित निवास पर पधारे थे। इस दौरान उन्हें अपने पिता जगदीश लखेरा का सानिध्य और इन सभी वरिष्ठ नेताओं का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था।


