सीहोर। आगामी गुरुपूर्णिमा महोत्सव और पवित्र सावन माह के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने सीहोर स्टेशन से गुजरने वाली 10 जोड़ी प्रमुख मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुलभता मिलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह 30 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
इन प्रमुख ट्रेनों का रहेगा सीहोर में ठहराव….
12923/12924 डॉ. आंबेडकर नगर – नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19301/19302 डॉ. आंबेडकर नगर – यशवंतपुर एक्सप्रेस
22911/22912 इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
20414/20413 इंदौर – वाराणसी महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20416/20415 इंदौर – वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14115/14116 डॉ. आंबेडकर नगर – प्रयागराज एक्सप्रेस
19313/19314 इंदौर – पटना एक्सप्रेस
19321/19322 इंदौर – पटना एक्सप्रेस
19305/19306 डॉ. आंबेडकर नगर – कामाख्या एक्सप्रेस
22645/22646 इंदौर – तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस
बताया गया है कि गुरुपूर्णिमा और सावन के पावन अवसर पर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम व अन्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का यह कदम बेहद राहत देने वाला साबित होगा। यात्री ट्रेनों की समय-सारणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप का उपयोग कर सकते हैं।


