सीहोर के जंतर-मंतर पर गूंजेगी जेन-जी की आवाज…

25 sehore photo 04

Sehore News: सीहोर। शहर का बाल विहार मैदान (जिसे स्थानीय स्तर पर जंतर-मंतर के नाम से भी जाना जाता है) आज एक बार फिर आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है। बता दें बीते कई सालों तक शुगर फैक्ट्री के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इसी मैदान पर धरने पर डटे रहते थे। अब इसी जंतर-मंतर से सीहोर की नई पीढ़ी यानी जेन-जी की आवाज गूंजने जा रही है।
बता दें अखिल भारतीय क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन के बैनर तले आजए 25 जुलाई को छात्र और युवा सडक़ों पर उतरकर विशाल पैदल मार्च निकालेंगे। संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी को सूचना पत्र सौंपकर आवश्यक सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की मांग की है कि दोपहर 12.00 बजे शहर के बाल विहार मैदान पर जिलेभर के युवा जुटेंगे। पैदल मार्च बाल विहार से शुरू होकर कोतवाली चौराहा होते हुए सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
क्या हैं प्रमुख मांगें
संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्णा और राज्य संयोजक संदीप प्रजापति ने बताया कि यह लड़ाई युवाओं के भविष्य को बचाने की है। उनकी प्रमुख मांगें है जिसमें परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खतरे में है, इसकी उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद से तुरंत इस्तीफा दें। केंद्र व राज्य सरकारें भविष्य में किसी भी प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक न होने की ठोस कानूनी गारंटी दें।