दर्शन अकादमी मतलब सफलता की गारंटी, री-नीट यूजी में सीहोर टॉपर सहित 15 विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन, निकाली भव्य विजय रैली

23 sehore photo 06

सीहोर। री-नीट यूजी 2026 के नतीजों में सीहोर के दर्शन अकादमी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक सफलता पर बुधवार को दर्शन अकादमी परिसर में सम्मान समारोह और शहर में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सफल विद्यार्थियों के अभिनंदन के साथ हुई। अकादमी में एमबीएस में चयनित सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का पुष्पगुच्छ, मेडल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। माहौल देशभक्ति गीतों और तालियों से गूंज उठा।
जिले की टॉपर बनी श्रेया
दर्शन अकादमी की होनहार छात्रा श्रेया मालपानी ने 720 में से 567 अंक प्राप्त कर सीहोर जिले में प्रथम स्थानहासिल किया। श्रेया की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी की लहर है।
अकादमी के लिए यह साल सबसे खास रहा। इस वर्ष 15 से अधिक विद्यार्थियों ने एमबीबीएस सीट प्राप्त की है। इनमें से 5 से अधिक विद्यार्थियों का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेजों में हुआ है। यह आंकड़ा अकादमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
शहर में निकली विजय रैली, हुई पुष्पवर्षा
सम्मान समारोह के बाद एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थियों की एक भव्य जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रैली में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगे के नारे गूंजे। शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिकों ने सफल विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा और दुर्गेश हाड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और कहा कि ये बच्चे सीहोर का नाम पूरे देश में ऊंचा करेंगे।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम
दर्शन अकादमी के डायरेक्टर ऋषि मीना सर और ओमप्रकाश मेवाड़ा सर ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और अकादमी के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। ऋषि मीना सर ने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ नीट निकालवाना नहीं है। हमारा उद्देश्य हर विद्यार्थी को एक उत्कृष्ट चिकित्सक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। अनुशासित पढ़ाई और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। दर्शन अकादमी परिवार ने सभी चयनित छात्रों को आगे भी देश सेवा में आगे बढऩे की शुभकामनाएं दीं।