Sehore: बीते वर्ष की तुलना में महज 1 इंच पीछे सीहोर…

23 sehore photo 05

Sehore News: सीहोर। जिले में मानसून की मेहरबानी लगातार बरकरार है। बीते तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर झमाझम बारिश से जहां आम जनता को भीषण उमस और चुभती गर्मी से राहत मिली है्र वहीं बारिश के कुल आँकड़ों के मामले में भी सीहोर जिला पिछले साल के बेहद करीब पहुंच गया है। इस मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश बीते वर्ष की तुलना में महज लगभग 1 इंच 1.03 इंच ही कम दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले के सभी 8 वर्षामापी केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई, जिनमें सीहोर शहर में सबसे ज्यादा मेघ बरसे। जिले के 8 वर्षामापी केंद्रों में सबसे अधिक बारिश सीहोर में 31.2 मिमी यानी 1.22 इंच दर्ज की गई। इसके बाद बुधनी में 25.5 मिमी यानी 1.00 इंच, श्यामपुर में 22.0 मिमी यानी 0.86 इंच और रेहटी में 21.8 मिमी यानी 0.85 इंच वर्षा हुई। वहीं जावर और भैरूंदा में 9.0 मिमी यानी 0.35 इंच, आष्टा और इछावर में 7.0 मिमी यानी 0.27 इंच बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक जिले में कुल 448.0 मिमी यानी 17.63 इंच वर्षा हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 01 जून 2025 से 23 जुलाई 2025 तक जिले में 474.2 मिमी यानी 18.66 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस साल सीजन की सबसे ज्यादा बारिश आष्टा में 529.0 मिमी यानी 20.82 इंच और सबसे कम श्यामपुर में 306.8 मिमी यानी 12.07 इंच दर्ज की गई है। कृषि विभाग के अनुसार हो रही बारिश से खरीफ फसलों को लाभ मिल रहा है।