Sehore: कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक स्थगित

shivraj ji

Sehore News: सीहोर। जिला मुख्यालय पर 18 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की महत्वपूर्ण बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करने वाले थे।
तय कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित होनी थी, जिसमें जिले के विकास कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर समीक्षा की जानी थी।
अपरिहार्य कारणों से लिया गया निर्णय
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल इस बैठक को टालने का निर्णय लिया गया है। बैठक स्थगित होने की आधिकारिक सूचना जिले के सभी संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिधियों और समिति के सदस्यों को भेज दी गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
जल्द घोषित होगी आगामी तारीख
इस बैठक में जिले भर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होनी थी, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली थीं। हालांकि बैठक रद्द होने के बाद अब प्रशासन द्वारा जल्द ही वरिष्ठ कार्यालयों से समन्वय कर नई तिथि तय की जाएगी। बैठक की अगली तारीख और समय की घोषणा आगामी दिनों में अलग से जारी की जाएगी।