Sehore: दो दिन शहर में जलापूर्ति रहेगी बाधित

16 sehore photo 22

Sehore News: सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कायरी फिल्टर प्लांट की साफ सफाई एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते आगामी दो दिनों तक शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
नगर पालिका के इंजीनियर विजय कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्टर प्लांट की सफाई नियमित रखरखाव का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे जल की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा भविष्य में नागरिकों को बेहतर एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आधा गंज, पूरा मेन बाजार एवं इंग्लिशपुरा क्षेत्र में दो दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिका द्वारा कार्य को शीघ्र पूरा कर निर्धारित समय में जलापूर्ति पुन: सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह कर लें तथा इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें। नगर पालिका ने विश्वास दिलाया है कि कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति पूर्ववत शुरू कर दी जाएगी।