Sehore: बढिय़ाखेड़ी में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, वर्षों की समस्या होगी दूर

15 sehore photo 05

सीहोर। बढिय़ाखेड़ी क्षेत्र में आज 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का मशीन पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह सडक़ पार्टी मोहल्ला से खेड़ापति मंदिर तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि यह सडक़ लंबे समय से सीवरेज कार्य के कारण रुकी हुई थी। अब सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद सडक़ निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि बढिय़ाखेड़ी की यह सडक़ लंबे समय से सीवरेज कार्य के कारण नहीं बन पा रही थी। अब कार्य पूर्ण होने के बाद सीसी रोड निर्माण शुरू हो गया है। इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को परेशानी होती थी सडक़ खराब होने के कारण क्षेत्र के स्कूलों में आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी। बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव से आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। अब सीसी रोड बनने से क्षेत्रवासियों के साथ.साथ स्कूली बच्चों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्त्री, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय, पार्षद राजेश मजीरिया, मुकेश मेवाड़ा, भजन परमार, कमलेश राठौर, नरेंद्र राजपूत सहित बढिय़ाखेड़ी के बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।