‘मामा शिवराज’ के साथ मंच साझा करेंगे कांग्रेसी…

shivraj ji 03

Sehore News: सीहोर। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 18 तारीख को अपने गृह क्षेत्र भैरूंदा में युवाओं को मामा कोचिंग की एक बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। लेकिन इस बार यह आयोजन सिर्फ एक सरकारी या एक दलीय कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि भैरूंदा में एक अलग ही राजनैतिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिलेगी। अंदरखाने से मिल रही पुख्ता खबरों के अनुसार तय किया गया है कि मंच पर और सामने दीर्घा में बीजेपी सहित कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि फिलहाल इसकी अभी पुष्टि नहीं है।
आयोजन से जुड़े रणनीतिकारों का मानना है कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और शिक्षा से जुड़ा हुआ है। युवाओं के हित को सर्वोपरि रखते हुए इस बार राजनीति को किनारे रखने का फैसला किया है। तय प्लान के मुताबिक इस आयोजन को पूरी तरह से सर्वदलीय रूप दिया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनैतिक बयानबाजी या भेदभाव नहीं होगा। कांग्रेस सहित क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े राजनैतिक दलों के नेताओं, आम जनता और प्रबुद्ध जनों को पूरे सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाएगा। इस विशेष सर्वदलीय आयोजन के आमंत्रण पत्रों का वितरण आज 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
विधायक रमाकांत भार्गव सहित वरिष्ठ नेताओं ने लिया जायजा
18 तारीख के इस भव्य कार्यक्रम को सफर बनाने के लिए विधायक रमाकांत भार्गव और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। नेताओं ने मंच, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
तैयारियों में जुटे दिग्गज और युवा मोर्चा की टीम
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र गौर, जिला उपाध्यक्ष ओम पटेल, जिला उपाध्यक्ष लखन यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर और मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते नजर आए। इनके साथ ही प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश पंवार, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद जाट, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित मीणा, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज पंवार, लाडक़ुई मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष योगी जैन, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल गोल्डी, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष पीयूष तिवारी, युवा मोर्चा नगर मंत्री विशाल साहू मोजूद थे।