Sehore: ‘प्रिंस’ के प्रयासों से चमकी छोटे व्यापारियों की किस्मत…

30 sehore photo 04

Sehore News: सीहोर। नगर पालिका परिषद के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में सीहोर क्षेत्र के हजारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। महोत्सव में योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 हितग्राहियों का सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया साथ ही डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए बारकोड और साउंड बॉक्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रिंस राठौर के विजन की सराहना हुई, जिनके सक्रिय प्रयासों के चलते नगर पालिका क्षेत्र के 5 हजार से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं छोटे दुकानदारों को सीधे तौर पर इस योजना का लाभ मिल चुका है। प्रिंस राठौर की संवेदनशीलता के कारण ही बैंकों से समन्वय कर हितग्राहियों को पहले चरण में 10 हजार, दूसरे में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का लोन रिकॉर्ड समय में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। महोत्सव में बबीता लोधी और ओमप्रकाश सेन जैसे कई हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये का तृतीय चरण का ऋण मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सीहोर बन रहा आत्मनिर्भर
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल ऋण दिलाना नहीं, बल्कि हर छोटे व्यवसायी को आत्मनिर्भर और डिजिटल तकनीक से सशक्त बनाना है।
प्रिंस राठौर के इन प्रयासों की वजह से शहर के छोटे व्यापारी आज आधुनिक तकनीक से जुडक़र अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, पीओ डूडा नितिन तिवारी, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद राजेश माझी, राहुल राय, मांगू दादा, कमलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही और मातृशक्ति उपस्थित रही।