Sehore: अब अरोरा को पंजाब की जिम्मेदारी…

30 sehore photo 03

Sehore News: सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर जसपाल सिंह अरोरा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर उनका आभार जताया।
मुलाकात के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने अरोरा से सीहोर की राजनीति पर चर्चा की और भविष्य में उन्हें और बड़े दायित्व सौंपने के संकेत दिए। अरोरा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में साथियों के साथ मिलकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझे जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहुंगा। संगठन की सेवा और निर्देशों का पालन मैं निरंतर करता रहंूगा।
सीहोर की राजनीति के असरदार चेहरे हैं अरोरा
बता दें कि जसपाल सिंह अरोरा की गिनती सीहोर जिले के प्रभावशाली और जमीनी नेताओं में होती है। वे पूर्व में सीहोर नगरपालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी अमिता अरोरा भी सीहोर नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अरोरा को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।