Sehore News: सीहोर। हाल ही में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा नियुक्त किए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मालवीय का पहला आधिकारिक दौरा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा कार्यक्रम जारी हुआ है। निगम मुख्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री मालवीय तीन दिनों तक विभिन्न जिलों के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर फीडबैक लेंगे।
मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम
23 मई: सुबह 07.00 बजे अध्यक्ष रवि मालवीय अपनी शासकीय इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से भैरूंदा से इछावर होते हुए नरसिंहगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 10.00 बजे: नरसिंहगढ़ आगमन होगा, जहां वे स्थानीय भाजपा संगठन और समाज द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व स्वागत समारोहों में हिस्सा लेंगे। शनिवार को उनका रात्रि विश्राम नरसिंहगढ़ में ही रहेगा।
24 मई: सुबह 07.00 बजे नरसिंहगढ़ से सीहोर जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगे।
सुबह 09.00 बजे: सीहोर आगमन होगा। यहां वे दो दिवसीय जिला भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग सहित अन्य स्थानीय व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को वे सीहोर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
25 मई: दोपहर 03.00 बजे सीहोर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके तत्काल बाद वे सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 04.00 बजे: निगम के मुख्य कार्यालय मुख्यालय भोपाल वापसी करेंगे।
सहायक पंकज सोलंकी रहेंगे साथ
शासकीय आदेश अनुसारए अध्यक्ष मालवीय के इस पूरे तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनके सहायक पंकज सोलंकी उनके साथ मौजूद रहेंगे। चूंकि रवि मालवीय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, इसलिए सीहोर कलेक्टर कार्यालय सहित नरसिंहगढ़ और संबंधित जिलों के प्रशासनिक अमले को सुरक्षा, प्रोटोकॉल और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


