Sehore News: सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज में तीन दिवसीय विश्व पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ। मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली और हरित शपथ ली।
जागरूकता रैली और विशेषज्ञ व्याख्यान समारोह के तीसरे दिन की शुरुआत एक विशाल जागरूकता रैली से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इसके बाद तकनीकी सत्र में भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा भंडारण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य की परिवहन प्रणाली में ऊर्जा बचाने वाली तकनीकें पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ। होम्योपैथी विभाग के छात्र-छात्राओं ने डॉ. सुसान थॉमस और डॉ. गर्गी सिंह के नेतृत्व में एक प्रभावशाली नाटक पेश किया, जिसके माध्यम से प्रकृति को बचाने और प्रदूषण रोकने की अपील की गई।
पुरस्कार वितरण और हरित शपथ
विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ग्रीन प्लेज समारोह आयोजित किया गया, जहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली। वैलेडिक्टरी सेशन में समन्वयक डॉ. रंजीत कुमार पुसे ने तीन दिनों की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और आयोजन समिति के सदस्यों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनका रहा मार्गदर्शन
आयोजन कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर और विभिन्न विभागों के डीन के मार्गदर्शन में सफल हुआ। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. गीता खूबचंदानी, देश दीपक श्रीवास और नवगीत जोशी का विशेष योगदान रहा।


