@ 44 डिग्री पारे में जनता के बीच विधायक सुदेश राय…

25 sehore photo 01

सीहोर। भीषण गर्मी और 44 डिग्री के पार जा चुके पारे के बीच, जहां आम जन घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना मैदान में डटे हुए हैं। ग्रामीण अंचलों में उनकी निरंतर सक्रियता ने जनता के बीच एक अमिट छाप छोड़ी है। विधायक श्री राय इन दिनों सुबह से लेकर देर शाम तक गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित निराकरण कर रहे हैं।
विधायक सुदेश राय का जनसंपर्क अभियान अलसुबह से ही शुरू हो जाता है। दोपहर की तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच भी वे गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगा रहे हैं। ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर वे नल-जल योजना, निर्बाध बिजली आपूर्ति और गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को न केवल समझ रहे हैं, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर उनका निपटारा भी करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुदेश राय महज एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हर सुख.दुख में साथ खड़े नजर आते हैं।
दोपहर 2 बजे भी ग्रामीणों के बीच
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि विधायकजी दोपहर 2 बजे की चिलचिलाती धूप में भी हमारे बीच पहुंच जाते हैं। उनकी इस संवेदनशीलता के कारण सीहोर विधानसभा के सुदूर क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को गति मिल रही है। सुदेश राय ने स्पष्ट किया है कि उनका मुख्य लक्ष्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए वे मंडल और सेक्टर प्रभारियों के साथ नियमित बैठकें कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं।
सेवा का मार्ग ही असली धर्म
विधायक सुदेश राय का कहना है कि मेरे लिए जनसेवा ही सर्वोपरि है। जब जनता भीषण गर्मी में पानी या बिजली जैसी समस्याओं से जूझ रही हो तो एक सेवक घर में आराम से कैसे बैठ सकता है। मौसम की मार हमारे सेवा के संकल्प को नहीं डिगा सकती। मेरा प्रयास है कि सीहोर विधानसभा का हर नागरिक खुशहाल हो और उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
विकास की लिखी नई परिभाषा
बूथ स्तर तक जाकर हर व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से लेने की उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि विधायक की इस सक्रियता से न केवल सरकारी मशीनरी चुस्त हुई है, बल्कि विकास की नई परिभाषा भी लिखी गई है। चाहे जल संकट का समाधान हो या किसानों की उपज की सुचारू खरीदी, विधायक सुदेश राय हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं।