Sehore: खेत की टपरी से वारंटी गिरफ्तार

18 sehore photo 08

Sehore News: सीहोर। बिलकिसगंज पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर जंगल के एक खेत में बनी टपरी से चेक बाउंस के स्थाई वारंटी को धर दबोचा। आरोपी राजमल देशवाली गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 8 महीनों से टांकपूरा के जंगलों में छिपा हुआ था। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि चेक बाउंस का स्थाई वारंटी राजमल देशवाली निवासी चैनपुरा गिरफ्तारी से बचने के लिए टांकपूरा के जंगलों में छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे जंगल के एक खेत में बनी टपरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण लंबित है।
एक अन्य गिरफ्तारी वारंटी भी चढ़ा हत्थे
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अन्य गिरफ्तारी वारंटी हिरदेश नाथ निवासी फ्रीगंज बिलकिसगंज को भी पकडऩे में सफलता प्राप्त की। आरोपी हिरदेश के विरुद्ध माननीय न्यायालय दीपेंद्र मालू के यहां बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद सीहोर न्यायालय में पेश किया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा और आरक्षक प्रमोद गढ़पाल की मुख्य भूमिका रही।