Sehore: जयंती समारोह में आईएएस संतोष वर्मा होंगे मुख्य अतिथि…

12 sehore photo 09

Sehore News: सीहोर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अप्रैल मंगलवार को जिला मुख्यालय पर संयुक्त जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बहुजन उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी और अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा होंगे।
आयोजन को लेकर जारी पंपलेट के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गंज स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में बुद्ध वंदना के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे बाल विहार ग्राउंड से एक रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली चौराहा और फिर मुरली रोड स्थित अम्बेडकर धर्मशाला पहुंचेगी। यहां एक विशाल जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी होगा।
ये रहेंगे विशिष्ट अतिथि
जारी पंपलेट के अनुसार कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांतीय महासचिव ईएमसी अहिरवार और डॉ. ओमप्रकाश धुर्वे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन की अध्यक्षता बहुजन उत्सव समिति के मुख्य संरक्षक एडवोकेट कमलेश कुमार करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम जुटी हुई है।