सीहोर। सिद्दीकगंज के धर्मपुरी गांव में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड में अब पुलिस जांच का दायरा बढऩे जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपियों की संख्या 2 से बढक़र 5 हो सकती है। पुलिस अब मुख्य आरोपियों के अलावा उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इस जघन्य अपराध की साजिश रचने या आरोपियों को भागने या वारदात में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जीवन सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस एफआईआर में तीन और नए नाम जोड़ सकती है। बताया जा रहा है कि बयान के बाद आरोपियों की संख्या 2 से बढक़र पांच हो सकती है।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे भाई कुलदीप और बहन शीतल की उनके ही सगे ताऊ हरिसिंह और चचेरे भाई हेमंत ने लाठियों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जो हाथ बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए उठने चाहिए थे, उन्होंने ही मासूमों की जान ले ली। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।
वन भूमि बनी विवाद का कारण
इस खूनी संघर्ष की जड़ में वन भूमि के एक टुकड़े को लेकर बरसों से चली आ रही अदालती लड़ाई और पुरानी रंजिश है। अक्टूबर 2025 में आरोपी के बेटे की सडक़ हादसे में हुई मौत के बाद से रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ गई थी और यह दोहरो हत्याकांड की वारदात घटित हो गया।


