सीहोर शिक्षा विभाग में दावे-आपत्ति का आज अंतिम दिन…

सीहोर। जिला शिक्षा केन्द्र सीहोर के अंतर्गत विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षक ैीपोींाद्ध के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन पदों के लिए प्राप्त सहमति पत्रों के आधार पर तैयार की गई अंतिम सूची पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आज यानी 06 नवंबर है।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे में संबंधित लोकसेवकों के पास अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी मौका है।
दावा-आपत्ति कहाँ और कैसे जमा करें
इच्छुक और संबंधित लोकसेवक अपनी दावा-आपत्ति सीधे जिला शिक्षा केन्द्र सीहोर के कार्यालय में समय पर दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस सूची को सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बीआरसीसी और संकुल स्तर के शासकीय सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। इसके अलावा आधिकारिक शासकीय व्हाट्सएप ग्रुूप पर भी सूची को शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र शिक्षक इससे वंचित न रहे।
रिक्त पदों की स्थिति
जारी विवरण के अनुसार सीहोर विकासखण्ड में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और अन्य विषयों के कुल 25 पद रिक्त हैं, जिन पर प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही इछावर, आष्टा, भैरूंदा और बुधनी विकासखण्डों में भी पदों की संख्यात्मक स्थिति के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने सभी संबंधित लोकसेवकों से अपील की है कि यदि सूची से संबंधित कोई भी आपत्ति या सुधार अपेक्षित हो तो वे आज ही अपनी आपत्ति जिला शिक्षा केन्द्र में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।