मेष जातकों के जल्द कोर्ट फैसलों का होगा निराकरण, मिथुन के काम की होगी तारीफ

आज का राशिफल
दिनांक 4 अक्टूबर, रविवार
मेष:
आज आपको अचानक कुछ अनचाहे सौदे करने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों का फैसला जल्द आपके पक्ष में आने के योग हैं। मानसिक शांति बनाए रखें और धैर्य से काम लें।

वृषभ: विवादित मामलों को बातचीत और शांति से हल करने का प्रयास करें। आपके काम से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन: लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अपने कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें। तरक्की और प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं।

कर्क: आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान दें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें और व्यापार में समझदारी से फैसले लें।

सिंह: समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: परिवार और निजी संबंधों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। आपस में नफरत या मतभेद न पनपने दें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य और जरूरतों का ध्यान रखें।

वृश्चिक: घर या नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है।

धनु: आकस्मिक खर्चों के कारण किसी महत्वपूर्ण काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। हालांकि सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: जल्दबाजी में किया गया कोई भी सौदा नुकसान पहुंचा सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों या अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें।

कुंभ: विरोधियों पर आपकी विजय होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

मीन: आज यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। धन खर्च अधिक हो सकता है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 105672